फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट इमरजेंसी में दिमागी बुखार के नौ रोगी भर्ती, 10 में डेंगू की पुष्टि

Thu, 16 Oct 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वायरल संक्रमण मस्तिष्क की झिल्ली में सूजन पैदा कर दे रहा है। 12 घंटे के अंदर हैलट इमरजेंसी में 35 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें नौ रोगी दिमागी बुखार के हैं। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। ये रोगी शिवराजपुर, बिल्हौर, घाटमपुर आदि क्षेत्रों के हैं। साथ ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में 10 और रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें चार रोगी अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी रोगियों की जांच के लिए ओपीडी स्तर से सैंपल भेजे गए थे।

विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती डेंगू संक्रमित रोगियों की स्थिति स्थिर है। यह दो दिन में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट है। दिमागी बुखार के अलावा इमरजेंसी में लिवर, गुर्दे फेल के रोगियों को भर्ती किया गया है। दिमागी बुखार के रोगियों का इलाज कर रहे मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि रोगियों को वायरल मेनिनजाइटिस हुई है। संक्रमण से मस्तिष्क की झिल्ली में सूजन आ गई। हरपीज, इंट्रो, आरबो वायरस के संक्रमण से दिमागी बुखार हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि बुखार के अलावा अस्थमा और सीओपीडी अटैक के रोगी अस्पताल में आ रहे हैं। ठंड और प्रदूषण बढ़ने से सांस की एलर्जी के रोगी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें