फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसए के नौ छात्रों पर 10-10 हजार जुर्माना, बिना अनुमति कूलर की हवा खाने पर हुई कार्रवाई

Wed, 02 Jul 2025 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए में नौ छात्रों पर प्रबंधन द्वारा 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। ये छात्र बिना अनुमति कूलर का उपयोग करते मिले थे।
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रावास में बिना अनुमति कूलर चलाने पर सीएसए विवि के नौ छात्रों पर जुर्माना लगाया गया है। विवि प्रशासन ने छात्रों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है। विवि के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर ने सीएसए में बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। शेखर छात्रावास में कई छात्र कूलर चलाते मिले। विवि प्रशासन ने बताया कि छात्रों को एक मार्च से 15 नवंबर के बीच तक कूलर लगाने की अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन

इसके लिए छात्रों को पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करा पड़ता है। कई छात्र बिना अनुमति के ही कूलर चलाते हैं। यह शिकायत मिलने पर विवि के प्रोफेसरों ने निरीक्षण किया। अंकित कुमार, सिद्धांत कुमार, रोहित कुमार, शिव लखन, प्रवीण कुमार यादव, सूरज सिंह, अरुण प्रताप, अश्विनी कुमार, जय शुक्ला के कमरे में कूलर चलते मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें