सीएमओ ऑफिस में एनएचम कर्मचारियों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कानपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ (एनएचम) द्वारा गुरुवार को सीएमओ ऑफिस में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग की है। साथ ही, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया गया है। साथ ही 8 से 10 अक्टूबर तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की बात कहीं। प्रदर्शनकारी हाथों में आज करो, अभी करो, हमको परमानेंट करो, हम हमारा अधिकार मांगते है, भीख नहीं, मेहनत हमारी, अधिकार हमारा, सामान वेतन, हक है हमारा...के स्लोगन लिए थे।