फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रतियोगी परीक्षा में खुद की जगह साल्वर को बैठाने वाला छात्र गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रतियोगी परीक्षा में खुद की जगह साल्वर को बैठाने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल सात माह और 22 दिन से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षा में खुद की जगह साल्वर को बैठाने वाले छात्र को सचेंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक साल सात माह और 22 दिन बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी छात्र को रविवार को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिछले साल 2 फरवरी को एसटीएफ की लखनऊ टीम ने सीटीईटी की प्रतियोगी परीक्षा में आरोपी साल्वर बिहार के अररिया जिले के सोनापुर गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी आरसीआरडी कन्या महाविद्यालय सचेंडी में परीक्षार्थी ओम प्रकाश शर्मा के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। वह अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए परीक्षा दे रहा था। उस समय ओम प्रकाश फरार हो गया था। शनिवार को आरोपी छात्र के पिपरा पट्टी बहोरापुर जिला बलिया स्थित अपने घर में छिने होने की सूचना मिली। इस पर टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें