फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी में बिगड़ी गुर्दों की सेहत, दो की मौत, बढ़ते जा रहे डायरिया-वायरल संक्रमण के रोगी

Tue, 31 May 2022 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। समर डायरिया की चपेट में सबसे अधिक बच्चे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। इससे गर्मी की बीमारियों का हमला भी तेज है। गर्मी अधिक होने से रोगियों को गुर्दे की समस्या हो रही है। इसके साथ ही फ्लू का संक्रमण तेज हो गया। रोगियों के गले में संक्रमण हो रहा है। रोगियों के गुर्दे फेल हो रहे हैं। सोमवार को दो रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही कई रोगियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। समर डायरिया की चपेट में सबसे अधिक बच्चे हैं। बालरोग अस्पताल में निमोनिया, डायरिया और इंसेफ्लाइटिस के रोगी आ रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि इस वक्त वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के संक्रमण बढ़े हुए हैं। घाटमपुर के रहने वाले राम संजीवन (64) की गुर्दा फेल होने से मौत हो गई।

वह डायबिटीज और दमा के रोगी रहे हैं। रामादेवी के अस्पताल में उनकी डायलिसिस चल रही थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें डायरिया हो गया और संक्रमण बढ़ गया। इसी तरह सिविल लाइंस के विपिन (48) की मौत हुई है। उनकी एक महीने से डायलिसिस हो रही थी। वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिन्हा ने बताया कि गर्मी की वजह से एक्यूट किडनी इंजरी हो रही है। ज्यादातर रोगी इलाज से ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें