कानपुर के घाटमपुर में बुधवार को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सजेती क्षेत्र के आनूपुर मोड़ स्थित मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति विपक्ष पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश के अंतिम नागरिक को आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकारी विभागों में सरकार दलाली नहीं होने दे रही है। जिसको विपक्षी हजम नहीं कर पा रहे हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं स्व. कमलरानी वरूण ने विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ता पर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी थी। जनसभा को कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, डॉ. विवेक द्विवेदी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन कमलेश त्रिवेदी ने किया।