पतारा। डीएम आलोक कुमार तिवारी ने बुधवार को पतारा ब्लॉक के राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी धान क्रय केंद्रों पर एक-एक लेखपाल की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए हैं।
धानक्रय केेंद्र में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि धान की नमी मापते समय मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई जाए, जिसमें किसान, क्रय केंद्र प्रभारी का चेहरा और नमी मापक यंत्र की रीडिंग स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन क्रय केंद्र प्रभारी अपनी नमी के आधार पर अस्वीकृत किसानों का विवरण यथा उक्त रजिस्टर की छाया प्रति तथा वीडियो क्लिप अपने वितरण निरीक्षक, संबंधित एसडीएम, जिला खाद्य वितरण अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति ) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही धान में अधिक नमी होने के कारण जिन किसानों को लौटाया जाता है। उनका नाम व पता तथा मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर रजिस्टर रखें।