फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मौजूदगी में मरहमताबाद में हुई चेकिंग

विज्ञापन
मरहमताबाद में एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग करती विद्युत टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मरहमताबाद गांव में विद्युत टीम पर हुए हमले के मामले में बुधवार को अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में घर-घर चेकिंग अभियान चलाया गया। बकायेदारी में 28 बिजली के कनेक्शन काटे गए। कुछ लोग घरों में ताला डालाकर इधर उधर हो लिए।
विज्ञापन

सोमवार को कहिंजरी उपकेंद्र के मरहमताबाद गांव में विद्युत टीम पर हमला व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने की घटना हुई थी। टीजी-2 रमाकांत ने कोतवाली में चार नामजद व बीस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति ने सुरक्षा की मांग की थी। इधर, बुधवार को अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव की देखरेख में एसडीएम रामशिरोमणि, कोतवाल वीरपाल मय पुलिस बल मौजूद रहे। विद्युत टीम ने घरों में चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारी में 28 कनेक्शन काटे गए। 15 बड़े बकायेदारों के यहां बिजली उपयोग होते मिला। इन उपभोक्ताओं पर विभाग एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता झींझक अभिषेक सिंह, एसडीओ मैथा एसके मिश्रा मौजूद रहे। अकबरपुर कस्बे मेें एसडीओ सतीश चंद्र निषाद, जेई सत्यप्रकाश, टीजीटू कुलवंत सिंह ने अभियान चलाया। यहां पर भी 12 कनेक्शन बकायेदारी में काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें