फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रेउना चौकी क्षेेत्र के गांव अकबरपुर झबैया के समीप ट्रैक्टर ने ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। देर रात तक मुआवजे की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया पर ग्रामीण कार्रवाई की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दुरौली निवासी अमर सिंह (27) पत्नी रामा के साथ ससुराल जा रहे थे। तभी गजनेर रोड पर अकबरपुर झबैया गांव चौराहे के समीप एक कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छिटककर दूर गिरे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने से पहले ही दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया। रेउना चौकी इंचार्ज मनीर कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें