रायपुर-गजनेर मार्ग पर आग बुझाने की मॉक ड्रिल करते एचपीसीएल कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। रायपुर-गजनेर मार्ग पर बुधवार की सुबह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड कर्मियों ने आपदा प्रबंधन को लेकर आग बुझाने की मॉक ड्रिल की। पाइप लाइन से तेल का रिसाव होते कर्मी दौड़ पड़े। आग लगने पर अग्निशमन यंत्र चलाकर व फोम डालकर आग काबू की गई। फायर टेंडर से पाइप लाइन पर पानी की बौछार की गई। रेस्क्यू का अभ्यास भी किया गया।
रायपुर गजनेर मार्ग पर बंजारी ताला मजरे के पास खुले मैदान में एचपीसीएल ने मॉक ड्रिल की। मुख्य स्टेशन प्रभारी अरविंद लाल ने शॉल ओढ़ाकर सक्षम प्राधिकारी का स्वागत किया। यहां से रेवाडी, हरियाणा से कानपुर तक भूमिगत पाइप लाइन निकली है। सक्षम प्राधिकारी जेएल सरोज की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल हुई। पाइप लाइन में रिसाव व आग लगने की सूचना पहले दमकल व पुलिस को दी गई। पेट्रोलियम कंपनी के कर्मियों ने आग बुझाने का अभ्यास किया। सक्षम प्राधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल में उपकरणों की क्रिया शीलता परखने के साथ आग को कारगर तरीके से काबू करना सीखा जाता है।
बताया कि पाइप लाइन में अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ का सुरक्षित रुप में परिवहन किया जाता है। पाइपलाइन की निरंतर जीपीएस सिस्टम से निगरानी होती है। मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन लखन शुक्ला, प्रबंधक दिवाकर निगम, डॉक्टर प्रमोद तिवारी, सहायक प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, विनय कुमार वर्मा, अमित कुमार, सत्यम कुमार आदि रहे। वहीं रनियां स्थित कानपुर एडविल्स फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पर एक प्रशिक्षण व मॉकड्रिल हुई। शुभांरभ डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने किया। इस दौरान अग्रि सुरक्षा उपकरणों की क्रिया शीलता जांची गई। महाप्रबंधक मदुलेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, धमेंद्र सिंह, यश मेहता, अश्वनी प्रजापति व मेराज अहमद रहे।