आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
सावन के सोमवार को लेकर सुरक्षा कड़ी करने और गंगा घाटों पर निगरानी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाबा आनंदेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। इसके साथ ही परमट स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हादसों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और जल पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।
आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे DM जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल और साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था, छाया, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का भी बारीक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।