बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज जनपदीय सीमा पर स्थित गांगूपुर गांव में जीटी रोड पर एक सब्जी मसाला भरी डीसीएम मंगलवार की देर रात अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें डीसीएम चालक मौके ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार की सुबह क्रेन मंगाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
इंसपेक्टर पीएन बाजपेई अरौल पुलिस चौकी अंतर्गत जीटी रोड पर कन्नौज से कानपुर की ओर जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर जीटी रोड और रेललाइन के मध्य लगे बैरिकेडिंग से जा टकराई। दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम में चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे रात में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी कड़े प्रयास के बाद भी नहीं निकाल सके। बुधवार की सुबह कन्नौज से मंगाई गई क्रेन से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के शव को बाहर निकाला जा सका। जामा तलाशी में मिले अभिलेखों के अनुसार, डीसीएम चालक का नाम यशवीर (30) पुत्र देवराज निवासी पटियाली जिला कासगंज है।