फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर में सरिया की दुकान का जाल काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की रात एक सरिया की दुकान की छत में लगे जाल को काटकर घुसे चोरों ने नकदी समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। सूचना पर सुबह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

एनआरआई सिटी, कानपुर नगर निवासी नितिन अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल की क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में दुकान है। नितिन मंगलवार शाम दुकान बंद कर के घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान की छत में लगे जाल को काट दिया और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने गोलक में रखे करीब ढाई लाख रुपये, 11 चांदी के सिक्के, एक एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर पार कर दी। दुकान मालिक ने बताया कि बुधवार को उन्हें एक पार्टी का भुगतान करना था, इसकी वजह से वह उक्त नगदी घर न ले जाकर दुकान में ही छोड़ कर गए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें