चौबेपुर (बिल्हौर)। देवोत्थानी एकादशी पर बुधवार को घरों में महिलाओं ने उपवास रख भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व पर गन्ने की विशेष महत्ता के चलते बाजार में इसकी कीमत काफी ऊंची रही। कस्बे की बाजार में खूब गन्ने बिके।
मालूम हो कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थानी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों में महिलाएं उपवास रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजन अर्चना करती हैं। पूजन में मौसमी फल व सब्जियां अर्पित किए जाने के साथ भजन कीर्तन किया जाता है। देव जागरण या उत्थान होने के कारण इसे देव उठानी एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस दिन से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। पर्व पर गन्ने की महत्ता के चलते बुधवार को बाजार में इसकी कीमत 10 से लेकर 50 रुपये जोड़े तक रही।