फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददारपुर कटहा गांव में किसान की भाला मारकर हत्या

विज्ञापन
पुलिस दारोगा से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाती कमला देवी। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। ददारपुर कटहा गांव में शनिवार की रात खेत पर बने मचान से फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की भाले से कूंचकर हत्या कर दी। खेत पर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल को क्राइम स्पॉट बनाकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, किसान के बड़े पुत्र ने मल्लापुर निवासी एक ग्रामीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने पूरा मामला भूमि विवाद का बताया। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि क्षेत्र के ददारपुर कटहा गांव निवासी रामप्रसाद (60) पुत्र गोधान दिवाकर अपने खेत के बने मचान से फसल की रखवाली कर रहा था। रविवार की सुबह रामप्रसाद का शव पड़े होने की सूचना मिली। रामप्रसाद के बड़े बेटे विक्रम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या मल्लापुर निवासी महेंद्र कटियार ने की है। विक्रम ने बताया कि महेंद्र से पिता रामप्रसाद का भूमि विवाद था। इसी खुन्नस में महेंद्र अक्सर उसके पिता को देख लेने की धमकी दिया करता था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड की सूचना के बाद इंसपेक्टर समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी, साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, किसान के पुत्र की तहरीर पर मल्लापुर गांव निवासी महेंद्र कटियार के रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के घर पुलिस ने जब दबिश दी तो वह घर से जा चुका था। पूरा मामला भूमि विवाद का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें