फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
मवई मुक्ता गांव में दवा का छिड़काव करते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के कटेठी गांव में डेंगू ने एक और महिला की जान ले ली। चार दिन पहले बुखार आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य टीम गांव भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

डेंगू का कहर लगातार जारी है। रविवार को सरवनखेड़ा कस्बे के कटेठी गांव के देवराज सिंह की पत्नी ममता की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ममता को बुखार आया था। इसके बाद उन्हें कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।
रविवार को उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान भानू प्रताप ने बताया कि महिला की बुखार से मौत होने की जानकारी मिली है। सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जाएगा। साथ ही गांव में दवा छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें