फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के अरौल गूजेपुर में हंसापुरवा गांव सामने रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर कुछ ग्रामीणों ने मुआवजा और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव न उठने देने की बात कही, लेकिन पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 7:30 बजे अरौल-मकनपुर से गूजेपुर-हंसापुरवा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि हंसापुरवा गांव निवासी संजीत कुमार(20) पुत्र राकेेश रिश्तेदार विकास (19) पुत्र तोताराम निवासी गुरसहायगंज जिला कन्नौज संग बाइक पर सवार होकर अरौल की ओर जा रहे थे, तभी गांव के समीप ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास करने के दौरान बाइक सवार ट्राली के पिछले हिस्से से टकराते हुए दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलमेट न लगाए होने से संजीत और विकास के सिर पर गंभीर चोटें आने और रक्त स्त्राव होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर अरौल व मकनपुर पुलिस चौकी अधिकारी-कर्मी मौके पर पहुंचे। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें