फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में शव रखकर किया हो हल्ला

विज्ञापन
एफआईआर दर्ज न होने पर थाने में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सनिहापुर ब्राह्मणान गांव निवासी 12 वर्षीय विवेक शनिवार को लाडपुर पैठ गांव के पास बाइक की टक्कर लगने में घायल हो गया था। रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिजनों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया तब परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सनिहापुर ब्राह्मणान गांव निवासी अजय कुमार का छोटा बेटा विवेक बुखार पीड़ित था। शनिवार को अजय साइकिल से विवेक को लेकर नन्थू गांव गया था। दोपहर बाद वह वापस घर लौट रहा था तभी लाडपुर पैठ गांव के पास पीछे से आए बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। बाइक सवार भाग निकला था। राहगीरों ने अजय व उसके बेटे को मुंगीसापुर के निजी अस्पताल भेजा था, वहां से विवेक को तबियत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार की दोपहर में विवेक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर डेरापुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। एसओ ने परिजनों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई की बात कही। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें