फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटक तोड़ घुसी पिकअप मालगाड़ी की चपेट में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के गांगूपुर रेलवे स्टेशन हाल्ट के समीप पर रेलवे क्रासिंग का फाटक तोड़कर घुसी पिकअप कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी आती देख चालक पिकअप से कूदकर भाग गया। आरपीएफ और रेल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पिकअप को हटाकर मालगाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद की क्रासिंग संख्या 82 पर कई दिनों से सड़क मरम्मत और अन्य प्रकार के कार्य हो रहे हैं। गेटमैन रामनारायण ने बताया कि जीटी रोड चीतामऊ मार्ग पर स्थित फाटक पर दिन में बड़ी संख्या में पिकअप आलू भरकर गुजरते हैं। सोमवार रात 8:30 बजे मरम्मत के दौरान ही मालगाड़ी आने की सूचना पर क्रासिंग बंद की गई थी। पिकअप संख्या यूपी 77 टी 3076 फाटक को तोड़ते हुए रेलपथ पर आकर फंस गई। इसी दौरान कानपुर से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से पिकअप तक पहुंचते-पहुंचते मालगाड़ी रुक तो गई, लेकिन पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी आती देख चालक पहले ही पिकअप छोड़कर भाग गया। कन्नौज आरपीएफ थाने के दारोगा प्रमोद अपने सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे। रेलकर्मियों की मदद से रेलपथ पर फंसी पिकअप को हटाकर किनारे कर रेल ट्रैफिक बहाल कराया। इस दौरान एक घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें