फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान : अंकुर त्रिपाठी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक 

Sat, 13 Mar 2021 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • विवि में 22 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति करेंगी सम्मानित
विज्ञापन
अंकुर त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जन संचार संस्थान विभाग के छात्र अंकुर त्रिपाठी को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक नवोन्मेषक अमर उजाला समूह से नवाजा जाएगा। अंकुर को 1600 में 1139 (71.18 फीसदी) अंक मिले हैं। उनको पदक कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल देंगी। 

विज्ञापन


परमट निवासी अंकुर ने दो साल के कोर्स में सर्वोच्च अंक हासिल कर यह पदक अपने नाम किया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता गिरजेश त्रिपाठी और गृहिणी मां माधुरी त्रिपाठी के बेटे अंकुर कहते हैं कि पत्रकार बनने का पहला पड़ाव पूरा हो गया है। स्वर्ण पदक ने इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं। 

उन्होंने बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज से 2008 में हाईस्कूल, 2010 में इंटर करने के बाद बीएससी और एमएससी की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से की। इसके बाद विवि में इस कोर्स में दाखिला ले लिया। अंकुर कहते हैं कि दो साल में नियमित रूप से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान अखबार, मैगजीन का काफी सहारा लिया। रटने के बजाय प्रैक्टिकल जानकारी पर फोकस किया। अंकुर अभी एक पोर्टल में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें