फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 04:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

संजय नगर में जालौन के कोंच निवासी रोली का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता थानाक्षेत्र के संजय नगर में रविवार देर शाम जालौन जिले के कोंच निवासी नवविवाहिता रोली प्रजापति (25) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। छह माह की गर्भवती रोली की मौत की सूचना पर कोंच से पहुंचे मायकेवालों ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रोली की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को बेटी की शादी नौबस्ता के संजय नगर निवासी विवेक कुमार प्रजापति से हुई थी। विवेक दिल्ली में एयरलाइन में नौकरी करता है। शादी के 13 दिन बाद 25 फरवरी को रोली के पिता की कैंसर से मौत हो गई। मायकेवालों का आरोप है कि शादी में 15 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रोली को प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती और बाहर जाने पर घर में बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजन के मुताबिक, रोली कई बार फोन पर प्रताड़ना कीजानकारी दे चुकी थी। 31 अगस्त को उसने डायल-112 पर भी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि छह माह की गर्भवती होने के बावजूद ससुरालीजन उसके इलाज में लापरवाही बरत रहे थे और मायकेवालों से उसकी बात भी नहीं कराते थे।मायकेवालों ने आरोप लगाया कि रोली की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाया गया। पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें