फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छत से कूदकर प्रेमी संग नवविवाहिता फरार, दर-दर ठोकरें खा रहा पति, नौ माह पूर्व हुआ था विवाह…जांच शुरू

Mon, 26 May 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में नवविवाहिता छत से कूदकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन
नरवल थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नवविवाहिता को  इंस्टाग्राम सोशल साइट्स के जरिए गांव में ही एक युवक से प्रेम हो गया। प्रेमी के प्रेम में पड़कर नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर उसके साथ फुर्र हो गई। पीड़ित पति न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित पति ने बताया कि उसका विवाह नौ माह पूर्व तीन जुलाई को फतेहपुर जनपद के एक गांव में हुआ था। वह अपनी दो बहनों और माता-पिता के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालता है।

नगदी और जेवर भी साथ ले गई
21 मई को आई आंधी के दौरान गांव की बिजली चली गई थी। पत्नी ऊपर से नीचे सोने आई थी। उसी दौरान पीछे के रास्ते से कूदकर प्रेमी के साथ चली गई है। यह जानकारी हम लोगों को सुबह हो पाई। महिला घर से 10 हजार नगदी सहित लगभग बीस हजार के जेवर लेकर गई है।

महिला की तलाश में जुटी हैं टीमें
पीड़ित ने बताया वह नरवल थाने में तहरीर देकर आया है, लेकिन पुलिस खोजबीन नहीं कर रही है। वहीं, नरवल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही पता किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली पत्नी भी प्रेमी के चली गई थी
पीड़ित युवक ने बताया दो वर्ष पहले भी उसकी शादी हुई थी, लेकिन छह माह तक साथ रहने के बाद पहली पत्नी भी उसी के गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ फुर्र हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। दोबारा हुई इस घटना से पीड़ित परिवार परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें