फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाड़ी में बनेगा नया दबाव, यूपी के कई शहरों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Mon, 12 Oct 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मौसम विभाग की मानें तो हवा के रुख में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। 
 
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार से एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से कानपुर परिक्षेत्र के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके पहले बने निम्न दबाव के क्षेत्र का अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि निम्न दबाव के बढ़ने पर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलेंगी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अक्तूबर से नया निम्न दबाव बनना शुरू होगा। पहाड़ों से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के वायुमंडल में बदलाव आया है। कानपुर और इसके आसपास के मंडलों में इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
Trending Videos

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
खाड़ी के निम्न दबाव की वजह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। हालांकि, अधिकांश समय मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क ही रहने की उम्मीद है लेकिन हवा के रुख में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी जिससे गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी।
 
विज्ञापन

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी के इस सिस्टम का यूपी पर कोई सीधा असर नहीं है। हालांकि, इसके कारण चलने वाली पूर्वी हवाएं प्रदेश के तराई और पूर्वी हिस्सों में थोड़ी नमी ला सकती है जिससे कुछ इलाकों में अचानक से स्थानीय बादल बन सकते हैं। लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें