फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नया आयकर कानून 2025 कर प्रणाली में लाएगा बड़ा बदलाव, लखनपुर ICAI भवन में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Sat, 11 Apr 2026 09:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लखनपुर स्थित आईसीएआई भवन में नए आयकर कानून 2025 पर सेमिनार आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने इसे आधुनिक और सरल बताते हुए टीडीएस व नए अनुपालन नियमों पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
लखनपुर आईसीएआई भवन में गोष्ठी का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की ओर से शुक्रवार को लखनपुर स्थित आईसीएआई भवन में डिकोडिंग द न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 ए पैराडाइम शिफ्ट इन टैक्सेशन विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नया कानून कर प्रणाली को सरल, स्पष्ट और आधुनिक बनाने वाला है।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए पंकज अग्रवाल ने कहा कि पुराने कानून से नए कानून में परिवर्तन के दौरान अनुपालन संबंधी सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इसमें अधिनियम की प्रमुख परिभाषाओं, कर योग्यता से संबंधित सेक्शन दो से सात तक के प्रावधानों को सरल एवं व्यावहारिक बनाया गया है।

विज्ञापन

http://



ये विशेषज्ञ रहे मौजूद

सीए राजीव मेहरोत्रा ने वित्त विधेयक 2026 में प्रस्तावित संशोधनों पर भी प्रकाश डाला। संदीप जैन ने स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के प्रावधानों पर चर्चा की। मौके पर चेयरमैन सीआईआरसी सीए अंकुर गोयल, गोविंद कृष्णा, सुधींद्र जैन, वैभव गुप्ता, निकिता अग्रवाल, नरेंद्र कपूर, अक्षय गुप्ता, मनु अग्रवाल, डीएस सिन्हा, ओंकार नाथ टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें