कानपुर एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम
नवी मुंबई के अलावा, अहमदाबाद और पुणे के लिए भी फ्लाइट शुरू करने के लिए मंथन चल रहा है। इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट संभवतः फरवरी माह से शुरू हो सकती हैं, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। यह विस्तार कानपुर एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री और इंडिगो एयरलाइंस के बीच बातचीत के बाद सहमति जारी हो गई है। जनवरी माह के अंत तक नवी मुंबई के लिए नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। अहमदाबाद और पुणे की फ्लाइट के लिए भी विचार-विमर्श चल रहा है। -प्रदीप यादव, एयरपोर्ट निदेशक