फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: युवक की गला घोंटकर हत्या, मुंह से निकल रहा था खून, कार से लाकर अंडरपास के पास फेंका शव; जांच शुरू

Tue, 06 Jan 2026 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: नगला बहादुर अंडरपास के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस  विक्रम नाम के टैटू और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बहादुर स्थित अंडरपास के पास नगला चंपत को जाने वाले मार्ग पर एक युवक की हत्या कर शव सोमवार रात को फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह शव मिलने पर मौके पर भीड़ लग गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके गले में रस्सी कसे जाने के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस मोहम्मदाबाद-नीबकरोरी रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। गांव नगला बहादुर निवासी सुमित मंगलवार सुबह खेतों की ओर गया था।

विज्ञापन

तभी उसने गांव पास बने अंडर पास से कुछ दूरी पर गांव नगला चंपत को जाने वाले मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पर सफलता नहीं मिली। शव के गले में रस्सी कसे जाने के निशान के साथ मुंह से खून निकल रहा था। इसके अलावा वहां करीब दस फीट तक शव घसीटे जाने के निशान भी बने थे। इससे लग रहा था रात को ही किसी वाहन से शव लाकर वहां डाला गया है। उसे घसीट कर मुख्य मार्ग से दूर किया गया।

एक कार आकर अंडरपास के निकट रुकी थी
युवक के दाहिने हाथ पर विक्रम और बाएं हाथ पर ऊं लिखा था। इसके अलावा तीन टैटू उसके शरीर के अलग-अलग स्थानों पर बने थे। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है। वह फिरोजी कलर का अंडरवियर, छोटी चेक का पिंक व काले रंग का स्वेटर, काली व सफेद रंग की गर्म टी-शर्ट, बादामी रंग की पैंट, भूरे रंग की बेल्ट व काला जूता पहने है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लेकर साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच में एक कार आकर अंडरपास के निकट रुकी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू
आशंका है कि उसी से शव लाकर यहां फेंका गया हो। सीओ अजय वर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोहरा कम होने पर दोबारा जांच करके साक्ष्य को एकत्र करने के निर्देश दिए। पुलिस ने नीबकरोरी रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं दूसरी जगह से शव लाकर डाला गया है शव की पहचान के लिए सभी थानों तथा प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को डाल दिया गया है। चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें