फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्ल्ड क्लास बनेगा न्यूरो स्पाइन सेंटर, दुनियाभर में डॉक्टर ले सकेंगे प्रशिक्षण, अधिकारियों ने कही ये बात

Tue, 01 Jul 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डॉ. सिंह ने बताया कि मई में न्यूरो स्पाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा शिक्षा सचिव अपर्णा यू ने कल्चरल एक्सचेंज के संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे। उसी आधार पर एक्सचेंज की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का न्यूरो स्पाइन सेंटर वर्ल्ड क्लास बनेगा। इससे रोगियों को देश-विदेश के जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञों की राय मिल जाएगी। इसके लिए सेंटर का देश के बड़े चिकित्सा संस्थानों समेत अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय, टोक्यो विश्वविद्यालय, क्लीवलैंड क्लीनिकल तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से कल्चरल एक्सचेंज होगा।

विज्ञापन

देश-विदेश के संस्थान न्यूरो स्पाइन सेंटर से जुड़े रहेंगे।  इन संस्थानों के न्यूरो विशेषज्ञ एक-दूसरे यहां जाकर प्रशिक्षण लेंगे। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी और न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि कल्चरल एक्सचेंज से सेंटर की विशेषज्ञता सेवा वर्ल्ड क्लास रहेगी। अगर किसी केस में कोई पेचीदगी है तो ओटी से ही देश-विदेश में बैठे विशेषज्ञ से तुरंत मशविरा लिया जा सकेगा।

न्यूरो विशेषज्ञता में नए आयाम जुड़ेंगे
इसके अलावा देश-विदेश के संस्थानों में होने वाले शोध कार्य, विधियों के बारे में भी जान सकेंगे। इससे न्यूरो विशेषज्ञता में नए आयाम जुड़ेंगे और चीजों को अपडेट किया जा सकेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि मई में न्यूरो स्पाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा शिक्षा सचिव अपर्णा यू ने कल्चरल एक्सचेंज के संबंध में दिशा-निर्देश दिए थे। उसी आधार पर एक्सचेंज की तैयारी की गई है। देश में ब्रेन रिसर्च इंस्टीट्यूट समेत कई ऐसे संस्थान हैं, जहां न्यूरो और स्पाइन के क्षेत्र में कार्य हो रहा है।

अस्पताल में सबसे अधिक स्पाइन के रोगी आते हैं
उनसे भी कल्चर एक्सचेंज होगा। वहां के डॉक्टर यहां आकर प्रशिक्षण लेंगे और यहां के उन इंस्टीट्यूट में जाकर नई विधियां सीखेंगे। हॉस्पिटल के न्यूरो स्पाइन सेंटर में उच्च स्तरीय इलाज मिलेगा। नई विधियों से सर्जरी की जाएगी। विभाग में आधुनिकतम उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सबसे अधिक स्पाइन के रोगी आते हैं।

न्यूरो साइंसेस के विभाग
न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी, न्यूरो अनेस्थेसिया, न्यूरो पैथोलॉजी, न्यूरो नेत्र रोग।
विज्ञापन

उपकरण और सुविधाएं
हाई इन माइक्रोस्कोप, मस्तिष्क और स्पाइन के विशेष इंडोस्कोप, नेवीगेशन सिस्टम, कॉर्टिकल मॉनीटरिंग सिस्टम, थ्री टेस्ला एमआरआई, मॉड्यूलर ओटी, नर्व मॉनीटरिंग सिस्टम, कॉर्टिकल स्टीमुलेटिंग सिस्टम आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें