अच्छी जांच कराने का झांसा दिया जाता है
जच्चा-बच्चा अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने आए दलाल को गार्ड ने पकड़ लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। तीन महीने पहले पैथोलॉजी के बाहर खड़े होकर रोगी को ब्लड सैंपल देने के लिए फुसला रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने एक पैरा मेडिकल छात्र का नाम लिया था। हैलट के मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि रोग और जच्चा-बच्चा अस्पताल के वार्डों में पैथोलॉजियों के दलाल मंडराया करते हैं। इसके साथ ही ओपीडी के बाहर रहते हैं। रोगियों को सस्ती और अच्छी जांच कराने का झांसा दिया जाता है।
संदिग्धों की बनाई जा रही सूची
हैलट में पैथोलॉजियों के दलालों का मकड़जाल टूट नहीं पा रहा है। दलाल वार्डों से रोगियों का सैंपल ले जाते हैं और पैसे वसूलते हैं। पिछले दिनों दलालों को बुलाने में पैरा मेडिकल स्टाफ का संलिप्तता पाई गई थी। इसके अलावा और भी स्टाफ पैसा कमाने में इनसे मिला रहता है। कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की सूची बनाई जा रही है।