फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पड़ोसी के कुत्ते ने मासूम को बेरहमी से नोचा, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Sat, 07 Jun 2025 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल छह साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। पीड़ित पिता ने कार्रवाई के लिए थाने में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला, महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव का है। यहां घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर पड़ोसी के कुत्ते ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोचा है। पिता शिववीर सिंह बच्ची  को अस्पताल लेकर पहुंचा। उन्होंने बताया कि मेरी बच्ची आस्था (6) घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी के कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे बच्ची को कुत्ते से बचाया।

विज्ञापन

घायल बच्ची - फोटो : amar ujala
आरोपी के पास हैं चार कुत्ते
उन्होंने आगे कहा कि शिकायत करने पर मालिक साइन सिंह ने धमकाकर भगा दिया। इसके बाद कार्रवाई के लिए थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि आरोपी के पास चार कुत्ते हैं, जो हर वक्त खुले रहते हैं। किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं। दबंगई के चलते उनकी कोई शिकायत नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें