आने वाली हवाओं की बढ़ेगी रफ्तार
सीएसए के मौसम विभाग ने पांच दिनों तक बादल रहने और 18 जून को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर की हवाएं माहौल में नमी बढ़ा रही हैं। साथ ही, बादल बन रहे हैं। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।
मानसून के आने तक झेलनी पड़ेगी भीषण उमस
उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिर बना मानसून आगे की तरफ बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र में रुका पश्चिमी हिस्सा मध्य प्रदेश में पहुंच गया और पूर्वी हिस्सा 48 घंटे में प्रदेश तक पहुंचेगा। इस दौरान नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मानसून के आने तक भीषण उमस झेलनी पड़ेगी।
,kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
रात का न्यूनतम पारा हो जाता है अधिक
माहौल में नमी बढ़ने से शरीर का पसीना वाष्पीकृत नहीं हो पाता। इससे शरीर की तपन कम नहीं होती। व्यक्ति को जितना तापमान होता है, उससे अधिक गर्मी लगती है। दिन में बादलों के रहने से धूप कम होती है, जिससे अधिकतम तापमान कम होता है, लेकिन रात में बादलों की वजह से ऊष्मा ऊपर नहीं जा पाती। इससे रात का न्यूनतम पारा अधिक हो जाता है।
पानी और नमक की कमी नहीं होने देना चाहिए
उमस में पसीना अधिक निकलने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बिगड़ जाता है। शरीर में पानी और सोडियम, पोटेशियम घट जाता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि उमस भरी में गर्मी में पानी की कमी से हीट एग्जॉर्शन हो सकता है। व्यक्ति को थकान, चक्कर, बेहोशी के लक्षण आ सकते हैं। ऐसे में शरीर में पानी और नमक की कमी नहीं होने देना चाहिए।