फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कर वसूली में लापरवाही, जमीनों का किया गलत मूल्यांकन, 2.46 करोड़ की राजस्व हानि, कैग रिपोर्ट का खुलासा

Sat, 08 Aug 2026 06:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कैग रिपोर्ट 2022-23 में कानपुर के आरटीओ और उप-निबंधक कार्यालयों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बसों के अतिरिक्त कर की अनदेखी और जमीनों के गलत मूल्यांकन से सरकारी खजाने को कुल 2.46 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई है।
विज्ञापन
कैग रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में जिले में 2.46 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का खुलासा हुआ है। यह नुकसान बसों पर अनिवार्य अतिरिक्त कर वसूली में लापरवाही और जमीनों के गलत मूल्यांकन के कारण हुआ है। यह जानकारी कैग की वर्ष 2022-23 की अनुपालन लेखा परीक्षा रिपोर्ट (संख्या 13 वर्ष 2025) में दी गई है।

विज्ञापन

पांच अगस्त को जारी हुई कैग की रिपोर्ट में उल्लेख है कि कानपुर नगर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच के दौरान कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित 84 जेएनएनयूआरएम बसों का मामला सामने आया।

ये बसें दिसंबर 2019 से सितंबर 2022 के बीच कानपुर नगर निगम की निर्धारित सीमा से बाहर अन्य मार्गों पर संचालित हो रही थीं। उत्तर प्रदेश मोटर वाहन कराधान अधिनियम के तहत नगर निगम क्षेत्र के बाहर चलने वाली राज्य परिवहन उपक्रमों की बसों पर अतिरिक्त कर का भुगतान अनिवार्य है।

आरटीओ द्वारा बसों के रूट चार्ट की सही समय पर जांच न करने के कारण इन 84 बसों पर देय 1.38 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर वसूला ही नहीं जा सका। उप-निबंधक कार्यालयों (सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ) में जमीनों के पंजीकरण के समय दस्तावेजों में मुख्य मार्ग से दूरी, आवासीय गतिविधियों और गाटा संख्या की वास्तविक स्थिति को छिपाकर कृषि दरों पर रजिस्ट्री कराई गई।
विज्ञापन

भू-स्वामियों द्वारा तथ्य छिपाकर किए गए सौदों में स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क की 1.08 करोड़ रुपये की कम वसूली पाई गई। रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी चूकों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें