फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पोनी रोड चौड़ीकरण में लापरवाही, घटिया सामग्री और टेढ़ी नाली, व्यापारी बोले- मानक अनुरूप नहीं है काम

Sun, 18 Oct 2026 02:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के पोनी रोड चौड़ीकरण कार्य में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह नालियों को टेढ़ा और मुख्य सड़क से दो फीट तक ऊंचा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पोनी रोड पर बन रही टेढ़ी नाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में पोनी रोड चौड़ीकरण के कार्य में आए दिन कोई न कोई झमेला खड़ा हो रहा।बीते दिनों अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगाकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। अब पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लग रहा। व्यापारियों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुसार काम नहीं करा रहे हैं। घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा। कई जगह नालियां टेड़ी और ऊंची बनाई जा रही हैं, जिससे निकट भविष्य में जनता परेशान होगी। जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से पोनी रोड पर करीब 18 सौ मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए कार्य शुरू कराया गया है, जिसमें इस जद में आने वाले कई मकानों के हिस्सों को तोड़ा गया। आरोप है कि कई मकान जिनके हिस्से अतिक्रमण की जद में आ रहे थे उसके बावजूद नहीं तोड़े गए और नालियों को टेढ़ा कर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री व ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी ने बताया कि ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





एक्सईएन बोले- जांच कराई जाएगी

पोनी रोड के व्यापारी आनंद गर्ग, मुन्ना सोनी, रोशन सोनी, पीयूष, गौरव सिंह, अमित ने बताया कि नालियां मुख्य सड़क से करीब दो फीट ऊंची बनाई जा रही है जिससे घरों और प्रतिष्ठानों में पानी भरेगा। वहीं, ठेकेदार राज सिंह का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के ले आउट प्लान में जो दिया गया वहीं काम कराया जा रहा है। नाली की ऊंचाई सब जगह अलग-अलग है, और उसकी दीवार की मोटाई चार इंच रखी गई है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि जो भी कमियां होगी उन्हें दूर कराया जाएगा। कराए जा रहे कार्य की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें