जमीन से चार फीट ऊपर झूल रही बिजली की केबल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में मंधना सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाली मोहनपुर नई बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही स्थानीय लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिजली की मुख्य केबल जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को हर समय गंभीर हादसे का डर सता रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह पूरा इलाका दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता के चलते जर्जर और लटकती इन केबलों को ठीक कराने की कोई सुध नहीं ली जा रही है। जमीन के इतने करीब तार होने के कारण यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।