फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार और शहरों की नजूल की जमीन का किया सौदा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे हुआ खेल, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 03 Jul 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह खेल 2007 से शुरू हुआ और इसमें लोग जुड़ते गए। आरोपियों से पूछताछ और दस्तावेजों से जानकारी जुटाई गई, तो उन्होंने आगरा, मेरठ, उन्नाव और नैनीताल में भी नजूल की संपत्ति को बेचने का पता चला।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी पर लगा बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में एपीफैनी के साथ ही नजूल की संपत्ति पर कब्जा करने का मामला आगरा, मेरठ, उन्नाव और नैनीताल में हुआ है। वहां की नजूल की जमीन पर प्लॉटिंग करने की शिकायत सामने आई है। एपीफैनी के आरोपियों के तार वहां भी जुड़ रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस ने इसकी जानकारी चार्जशीट में दाखिल की है।

विज्ञापन

कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एपीफैनी की पांच सौ करोड़ रुपये की जमीन का अनुबंध आरोपियों ने पांच करोड़ रुपये में कर दिया। यह खेल 2007 से शुरू हुआ और इसमें लोग जुड़ते गए। आरोपियों से पूछताछ और दस्तावेजों से जानकारी जुटाई गई, तो उन्होंने आगरा, मेरठ, उन्नाव और नैनीताल में भी नजूल की संपत्ति को बेचने का पता चला।

विज्ञापन

एलटीडीए का अधिकारी बन प्लॉटिंग करानी शुरू कर दी
इसके लिए फर्जी पावर ऑफ अटार्नी और स्टांप पेपर तैयार किया बया। आरोपियों ने खुद को एलटीडीए का अधिकारी बन संपत्ति की प्लॉटिंग करानी शुरू कर दी। रेव टी जॉन मूलरूप से हाथरस का रहने वाला है, जबकि सैफ अली आजमगढ़ का निवासी है। अन्य आरोपी कानपुर और आसपास के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें