नौसेना के जवान ने दुष्कर्म किया
पिता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार छात्रा 31 मार्च को घर में अकेले थी, तभी छुट्टी पर आए पड़ोस में रहने वाले नौसेना के जवान सुमित पांडेय (24) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से छात्रा ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
डेढ़ माह की गर्भवती निकली
23 अप्रैल को वह मां और भाई के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने पिता के पास मुंबई पहुंची। वहां चार मई को अचानक उल्टियां होने पर परिजन अस्पताल ले गए। चिकित्सकीय परीक्षण में वह डेढ़ माह की गर्भवती निकली। तब छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पिता ने मुंबई के ठाणे जिला अंतर्गत नवघर पुलिस स्टेशन में आरोपी सुमित पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
नवघर पुलिस ने शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए साढ़ थाने स्थानांतरित कर दिया। उधर, साढ़ प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी नौसेना में कार्यरत है, उसके विभाग को भी पत्र लिखा गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।