फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, मजदूरों से भरी डीसीएम पलटी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 14 Jun 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी डीसीएम पलटने से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जालौन सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को भट्ठा मजदूरों से भरी एक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में 10 मजदूर और उनके परिजन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर अपने परिवारों के साथ डीसीएम में सवार होकर महोबा लौट रहे थे। तभी छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

http://



घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा

राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी जालौन पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया
यहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें