फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रकृति ने कम किया हवा में जहर, पिछले चार दिन लगातार 400 के खतरनाक स्तर से ऊपर रहा प्रदूषण

Mon, 07 Dec 2020 03:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर की हवा हुई साफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में प्रदूषण नियंत्रण के सरकारी प्रयास तो जमीन पर नहीं उतर पाए लेकिन प्रकृति ने जरूर शहरवासियों पर कुछ रहम किया है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की उछाल ने हवा में नमी घटाई तो एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) भी 393 पर आ गया।
विज्ञापन


दो दिन तक देश में सबसे प्रदूषित रहा कानपुर सातवें स्थान पर पहुंच गया। लगातार चार दिन से शहर की हवा 400 एक्यूआई के खतरनाक स्तर से ऊपर रही। इस बीच अफसरों ने खूब बैठकें भी कीं लेकिन कुदरत के रहम से ही कुछ राहत हुई है। मध्य भारत के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवाओं के आ जाने से उत्तर-पूर्व की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाएं रुक गई हैं, जिसकी वजह से वातावरण में गर्मी बढ़ गई है।

मौसम में गर्मी बढ़ने की वजह से तीन दिनों से देश में पहले और दूसरे स्थान पर चल रही प्रदूषण की स्थिति में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक तापमान में इसी तरह की बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।
विज्ञापन


स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार पाकिस्तान के क्षेत्र से चलकर और पश्चिमी विक्षोभ का एक असर जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गया है। इसकी वजह से 10 के बाद देश के पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।  इसके साथ ही फिर से मध्य क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


देश के प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति 
कानपुर 393, बागपत 409, बुलंदशहर 403, गाजियाबाद 428, ग्रेटर नोएडा 396, रोहतक 405, नोएडा 402, एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें