फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत 4 घायल, ग्रामीणों ने जमकर मचाया उत्पात

Wed, 13 Feb 2019 11:44 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत 4 घायल
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर के नारामऊ पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रख जीटी रोड जाम की और वाहनों पर पथराव कर दिया। इसकी जद में रोडवेज बस भी आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल चार युवकों को हैलट में भर्ती कराया है। दो घंटे तक ग्रामीण सड़क पर उत्पात मचाते रहे। देर रात भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया। घटना से करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


चक्ररतनपुर होराबांगर गांव निवासी दीपक गौतम उर्फ दीपू (23) गांव निवासी दोस्त शिव गौतम और मनोज सविता के साथ अपाचे बाइक से कल्याणपुर जा रहा था। दीपक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। रात करीब सवा आठ बजे वे नारामऊ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही पल्सर बाइक से टकरा गई। तभी शहर की तरफ से रही अर्टिका कार दोनों बाइकों से टकरा गई।
विज्ञापन

ग्रामीण भाजपा विधायक को बुलाने पर अड़ गए

पल्सर सवार चौबेपुर अमलिया गांव के रजत व महेंद्र एक खड़ी डीसीएम से टकरा गए। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को हैलट भेजा। जबकि दीपक का शव रख हाईवे जाम कर दिया। उग्र भीड़ ने अर्टिका कार और वहां से गुजर रही रोडवेज बस पर पथराव और तोड़फोड़ की। मौके पहुंचे एसपी पश्चिम संजीव सुमन, सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

हादसे के बाद से ही ग्रामीण भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा को बुलाने पर अड़ गए थे। पुलिस ने इसकी सूचना विधायक को दी। उसके बाद विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिर शव को उठाया जा सका। पुलिस के अनुसार पल्सर सवार भी हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें