फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से शराब लेने निकला था किसान, ईंट से कूचकर की गई हत्या

Wed, 13 Feb 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किसान की हत्या में फाइल फोटो, गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में एक किसान का शव बुधवार सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ी में मिला। उसकी ईंट से कूचकर हत्या की गई। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने किसी से रंजिश या शक नहीं जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के कबीरपुर गांव निवासी किसान जगदीश प्रसाद रैदास (48) मंगलवार रात पड़ोसी गांव अमीरपुर गंभीरपुर में ठेके पर शराब लेने के लिए निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा। बेटे अनुज ने कई बार फोन मिलाया पर नहीं मिला। अनुज के मुताबिक उसने तलाश भी की लेकिन पिता का कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह लोगों ने पड़ोसी गांव अमीरपुर गंभीरपुर के प्राथमिक स्कूल के पास सड़क किनारे जगदीश का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

बेटे को खाना खिलाने के बाद ही मृतक खाता था खाना

ग्रामीणों की सूचना पर बेटा अनुज व परिवार के लोग पहुंचा। बेटे अनुज ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि जगदीश जुआ और शराब का लती था। हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

जगदीश प्रसाद की पत्नी फूलमती की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। वह छोटे बेटे अनुज के साथ रहता था। बड़ा बेटा मनोज मुंबई में नौकरी करता है। बेटे को वह रोज खुद खाना खिलाकर खाता था। मंगलवार को भी वह सब्जी बनाने के बाद शराब लेने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। 

जगदीश प्रसाद का मोबाइल फोन उसके पास नहीं मिला है। पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। नंबर के आधार पर पुलिस खुलासे का प्रयास कर रही है। शव के पास से शराब की खाली बोतलें भी मिलीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें