फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की..., बधाई गीतों से गूंजा शहर

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेके मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आधी रात 12 बजते ही जैसे ही नगाड़ों की थाप, शंख-घंटो की गूंज और जय कन्हैयालाल की.. के जयकारे उठे, पूरा शहर भक्ति रस में डूब गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजावट और झांकियों की रौनक देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर नंदलाल के जन्म की बधाइयां गाईं। वहीं, घरों व अपार्टमेंट में भी झांकियां सजाकर लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


फूलों की महक और भजनों की गुंज के बीच जन्मे नंदलाल
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साढ़े चार लाख विदेशी फूलों से भगवान का गर्भ गृह व मंदिर सजाया गया। दिनभर सांस्कृतिक आयोजन हुए। रात 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मे, मंदिर जयकारों से गूंज उठा। श्रीश्री राधा माधव को दिव्य स्नान, तुलसी अर्पण और चांदी के कलशों से महाभिषेक कराया गया। इसके बाद केक काटा गया और पंचद्रव्य एवं फलों के रस से भगवान का अभिषेक किया गया। साथ ही लाल एवं सुनहरे वस्त्रों से कान्हा का शृंगार हुआ। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में कृष्णम डांस ग्रुप, तरंगिणी ग्रुप, स्वरांजलि संगीत ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, कृष्ण दास ग्रुप ने राधा-कृष्ण लीला को नृत्य-नाटिका के रूप में मंचित कर खूब वाहवाही बटोरी। मंदिर के मीडिया प्रभारी प्रशांत ने बताया कि इस बार लगभग डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। पूरा वातावरण जय राधे-जय गोविंद, जय कन्हैया लाल की और प्रकट भये नंदलाल जैसे भजनों से गुंजायमान रहा।

शिवाला मंदिर में हुआ पूजन - फोटो : अमर उजाला
नगाड़ों की थाप व जयकारों के बीच जन्मे लड्डू गोपाल
165 साल पुराने शिवाला मंदिर में जन्माष्टमी पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तिरुमंजन अभिषेक में दूध-दही, चंदन, गंगाजल व प्राकृतिक औषधियों से विग्रह स्नान कराए गए। रात 12 बजते ही नगाड़े, शंख और घंटा-घड़ियाल के साथ जय श्रीकृष्ण के गगनभेदी जयकारों के बीच जन्म महाआरती हुई। सोहर गीत, भजन-कीर्तन और पंचामृत, पंजीरी, मखाने व मिठाइयों के प्रसाद ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। साथ ही मंदिर व्यास पंडित करुणाशंकर और आचार्य सूरजदीन ने अभिषेक का महाप्रसाद भक्तों को बांटा।


 
विज्ञापन

महोत्सव देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लाल बंगला में 23वां भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
लाल बंगला क्षेत्र में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता द्वारा 23वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मेले में घूमने आये लोगों ने भगवान के दिव्य स्वरूपों की झांकी के दर्शन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें