फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर नगर आयुक्त का एक्शन, नगर निगम के 11 कर्मचारी निलंबित

Thu, 27 Aug 2026 07:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नगर निगम में काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात 11 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। निलंबित कर्मचारियों की तैनाती नगर निगम के जोन-1, 2, 3, 4 और 6 में थी। इन पर अपने कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप हैं। शिकायतों के निस्तारण को लेकर मोबाइल पर गलत तरीके से शिकायत निस्तारित दिखाने के मामले को भी नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की ओर से मार्ग प्रकाश व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसके बाद नगर आयुक्त ने विभागीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया कर्मचारियों की कार्यशैली में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच के दौरान कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें