फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 40 साल से फरार हत्या का आरोपी गोंडा से गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रहा था…टीम को 25 हजार का इनाम

Fri, 21 Nov 2025 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फीलखाना पुलिस ने 40 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गोंडा से नाम बदलकर रहते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए पुलिस टीम को 25,000 का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फीलखाना पुलिस को 40 साल से फरार चल रहे एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी इतने लंबे समय से नाम बदलकर गोंडा जिले में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू है, जो मूल रूप से बंगाली मोहाल का निवासी है। प्रेम प्रकाश एक हत्या के मामले में लगभग 40 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

विज्ञापन

आरोपी ने कानून से बचने के लिए अपनी पहचान छिपा ली थी। वह अपना असली नाम प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू से बदलकर प्रेम कुमार नाम रखकर गोंडा जिले में रह रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना और गहन छानबीन के आधार पर आखिरकार उसे गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी सफलता के लिए फीलखाना पुलिस टीम को 25,000 का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें