फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मध्याह्न भोजन बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, युवक ने अग्निशमन यंत्र से पाया काबू, जांच शुरू

Fri, 21 Nov 2025 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: गौसपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गांव के युवक ने अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर बड़ा हादसा टाल दिया।
विज्ञापन
कमालगंज के गौसपुर विद्यालय में रसोई में आग के बाद बोरे रखते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। लपटें उठने पर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कक्षाओं से निकल कर छात्र सड़क पर पहुंच गए। ऐसे में गांव के युवकों ने पहुंच भीगे हुए बोरे डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इसके बाद गोलू नाम के युवक ने विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग बुझाई। आग पर काबू पाने के बाद सिलिंडर को विद्यालय के बाहर सड़क पर रख दिया गया। घटना के बाद घबड़ाई रसोइया सरला देवी घर चली गई। जानकारी पर थाना पुलिस ने पहुंच प्रधानाध्यापिका मंजूलता गुप्ता से पूछताछ की। स्कूल में 72 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से 50 छात्र उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षक तैनात हैं। इनमें से एक अवकाश पर थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें