कानपुर नगर निगम हाटमिक्स प्लांट से 28 सड़कें और एक नाला बनवाएगा। इसके लिए 28 जून तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ठेकेदारों को दो से लेकर छह माह में कार्य पूरे करने की शर्त रखी गई है। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि 15वें वित्त की निधि के 14 करोड़ रुपये से यह कार्य कराए जाएंगे। सड़कें हाटमिक्स प्लांट से बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये सड़कें बनेंगी
सीसामऊ चौराहे से दलेलपुरवा चौराहा होते हुए मछली चौराहे तक, कैनाल रोड चौराहे से भूसाटोली होते हुए मोतीमोहाल चौराहा तक, पीएसी मोड़ हंस मंदिर से रामश्याम खड़ंजा मोड़ तक, संजयनगर चौराहे से तीन खंभा चौराहा तक, खाड़ेपुर में शराब गद्दी से केडीए कालोनी होते हुए पाल चौराहे तक, सिद्धनाथ मंदिर से वाजिदपुर रोड तक, आर्यनगर चौराहे से बंग भवन तक, स्वरूपनगर में झूलेलाल मंदिर से पुनीत जनरल स्टोर तक, रतनलालनगर में सौरभ गेस्ट हाउस से ओम वाटिका अपार्टमेंट तक, बेकनगंज थाने से टीआई हायर सेकेंड्री स्कूल तक, नाला रोड खलवा से नगर निगम अस्पताल के सामने से कंघीमोहाल मस्जिद चौराहे तक, गंगापुर कॉलोनी आदि।