फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर निगम के मुख्य अभियंता ने संभाला कार्यभार, टेंडर घोटाला अब ठंडे बस्ते में

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी की टिप्पणी के बाद उजागर हुआ नगर निगम का टेंडर घोटाला अब ठंडे बस्ते में चला गया है। अब अभियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता मो. एसएफए जैदी भी फिर से ड्यूटी पर आ गए हैं। तत्कालीन मंडलायुक्त की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट में उन पर भी आरोप लगे थे जिसके बाद स्वास्थ्य दिक्कतों को लेकर वह अवकाश पर चल रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। बुधवार को दोपहर में उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यालय में सीएम ग्रिड कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बता दें कि टेंडर घोटाला उजागर होने के बाद तत्कालीन मंडलायुक्त के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की निगरानी में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति को नगर निगम में पंजीकृत फर्मों के दस्तावेज, ठेकेदारी की प्रक्रिया और विभिन्न टेंडरों में गड़बड़ी मिली थी।

मुख्य अभियंता पर कर्मियों व ठेकेदारों के पास पूरे कागजात न होने के बाद भी उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए पंजीकरण कराने के आरोप लगे थे। रिपोर्ट मंडलायुक्त के साथ शासन को भी भेजी गई। इसके बाद से ही मुख्य अभियंता एसएफए जैदी को हटाने की अटकलें चल रही थीं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि मुख्य अभियंता एसएफए जैदी की ओर से सोमवार को अपनी योग्यता आख्या प्रस्तुत की गई थी, इसके बाद अब उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें