कानपुर में नगर निगम ने मोतीझील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करने के बाद अब जीटी रोड पर अवैध कब्जों और फुटपाथ को खाली कराने का अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम का बुलडोजर गुरुवार को मोतीझील क्षेत्र में कार्रवाई पूरी करने के बाद जीटी रोड पर हैलट अस्पताल के पीछे से कोका-कोला चौराहे की तरफ आगे बढ़ा।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना और यातायात को सुगम बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि मोतीझील क्षेत्र में कई दिनों से हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के बाद अब यह अभियान शहर की मुख्य धमनी माने जाने वाले जीटी रोड पर चलाया जा रहा है। बुलडोजर ने सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी निर्माणों और टीन शेड को ध्वस्त कर दिया।