फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस प्लेन से 150 लोगों की गई थी जान उसी कंपनी के प्लेन से कानपुर से मुंबई जा रहे थे यात्री

Thu, 14 Mar 2019 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दुनिया भर में बोइंग 737 मैक्स विमानों को लेकर पैदा हुए खतरे को देखते हुए कानपुर से कोलकाता और बंगलूरू के लिए संचालित की जाने वाली फ्लाइट को बुधवार से निरस्त कर दिया गया है। यहां के लिए स्पाइस जेट कंपनी मैक्स निर्मित विमान उड़ा रही थी। इन दोनों विमानों को कोलकाता और बंगलूरू हवाई अड्डे पर अगले आदेश तक खड़ा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बोइंग 737 मैक्स विमान पिछले दिनों इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से मैक्स को लेकर अलर्ट है। कानपुर से कोलकाता और बंगलूरू के बीच चलने वाले मैक्स विमान बोइंग विमान 737 की श्रेणी में तो नहीं आते हैं, फिर भी निर्माण कंपनी एक ही होने की वजह से उड्डयन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि मैक्स कंपनी से बने विमानों को फिलहाल निरस्त रखा जाएगा।


                                                   
विज्ञापन



 

विज्ञापन

सुबह ही विमान के निरस्त होने की दी गई जानकारी

कोलकाता और बंगलूरू के लिए जिन यात्रियों ने टिकट बुकिंग करा ली थी, उन्हें आज सुबह ही विमान के निरस्त होने की जानकारी दी गई है। टिकट कैंसिल करने के बाद यात्रियों के खाते में टिकट की रकम भी भेजी जा रही है। इन दोनों शहरों के लिए अगले एक महीने तक की बुकिंग यात्रियों ने करा रखी है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी कानपुर के निदेशक जमील खालिक ने बताया मैक्स कंपनी में बने इन दोनों विमानों को संदेह के घेरे में मानते हुए उन्हें अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है। स्पाइस जेट के हवाले से बताया गया है कि कानपुर-कोलकाता उड़ान 16 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसके बाद के लिए अभी कोई सूचना नहीं है। कानपुर-बंगलूरू  उड़ान भी अगले आदेश तक निरस्त रखी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें