फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छठ की तैयारियों पर सांसद सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, घाटों को पिकनिक स्पॉट बनाने का निर्देश

Sat, 25 Oct 2025 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने घाटों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि स्थाई विकास हो सके।
विज्ञापन
छठ की तैयारियों पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आगामी छठ पर्व को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने अपने आवास पर सिंचाई विभाग, नगर निगम, दूरसंचार विभाग और केस्को के अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सांसद ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

बैठक दोपहर 12:30 बजे सांसद आवास पर आयोजित की गई, जिसमें सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि घाटों पर बार-बार निरीक्षण की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसी स्थाई व्यवस्था की जाए, जिससे हर वर्ष पुनः वही समस्याएं न उत्पन्न हों।

विज्ञापन

घाटों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सिंचाई विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से घाटों का सुंदरीकरण एवं स्थाई विकास कार्य करें, ताकि छठ पूजा के अतिरिक्त भी नागरिक वहां जाकर समय व्यतीत कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि घाटों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए, जिससे नगर के नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर मनोरंजन स्थल भी उपलब्ध हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें