संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील
संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील की। महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान, बीज, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा, एफपीओ और जैविक खेती से जुड़े स्टॉल लगाए गए। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। यहां कृषि उपनिदेशक आरएस वर्मा, कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।