फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मिलेट्स महोत्सव में पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी, बोले- श्रीअन्न की खेती किसानों की आय बढ़ाने का जरिया

Wed, 23 Sep 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया और ज्वार, बाजरा, रागी का उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
सीएसए, कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलेट्स यानी श्रीअन्न की खेती किसानों की आय बढ़ाने का जरिया बन सकती है। यह बात चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के कैलाश भवन सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन और उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं।

विज्ञापन

परिसर में श्री अन्न के बीज, खाद, दवाओं के स्टॉल भी लगाए गए जिसका सांसद ने निरीक्षण कर जानकारी ली। सांसद ने किसानों से ज्वार, बाजरा, रागी समेत अन्य मिलेट्स फसलों का उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने से इसकी मांग और निर्यात की संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिलेट्स को किसान, पोषण और व्यापार तीनों स्तरों से देखने की जरूरत है।

विज्ञापन

संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील
संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील की। महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान, बीज, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा, एफपीओ और जैविक खेती से जुड़े स्टॉल लगाए गए। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। यहां कृषि उपनिदेशक आरएस वर्मा, कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें